• Fri. Sep 11th, 2026

Rahul Gandhi ने खेत में काम कर रहे किसानों का जाना हाल, चलाया ट्रैक्टर

Rahul Gandhi, कांग्रेस नेता राहुल गांधी अचानक हरियाणा में सोनीपत जिले के मदीना गांव पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों से बातचीत की और खेतों में काम कर रहे किसानों के साथ वक्त बिताया। उन्होंने धान की बुआई में हिस्सा लिया और ट्रैक्टर भी चलाया।

राहुल गांधी ने धान की बुआई भी की और खेतों में काम कर रहीं महिला श्रमिकों द्वारा लाया भोजन भी खाया। राहुल छह बजकर 40 मिनट पर हल्की बूंदा-बांदी के बीच गांव में पहुंचे और करीब ढाई घंटे वहां बिताए।

मलिक पार्टी के विधायक इंदुराज नरवाल के साथ मौके पर पहुंचे। राहुल गांधी दिल्ली से हिमाचल प्रदेश जाने के रास्ते में अचानक गांव में पहुंचे थे।

कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट की गई तस्वीरों में राहुल अपनी चिर-परिचित सफेद टी-शर्ट पहने हुए दिखे। अपनी पैंट को मोड़कर और जूतों को हाथ में लेकर वह ग्रामीणों के साथ खेतों में चलते हुए दिखे।

Toll Plaza कर्मी को जगह खाली करने की दी धमकी, तीन गिरफ्तार

सोनीपत में बरोदा से विधायक नरवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने ग्रामीणों तथा किसानों के साथ वक्त बिताया तथा उनकी समस्याएं सुनीं। पार्टी के एक अन्य नेता ने बताया कि राहुल गांधी ने महिला श्रमिकों द्वारा लाया गया भोजन भी खाया।

कई ग्रामीणों ने पत्रकारों को बताया कि राहुल गांधी का काफिला जब खेतों के समीप रुका, तो वे हैरान रह गए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला और दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने-अपने ट्विटर हैंडल पर राहुल गांधी के गांव के दौरे की तस्वीरें पोस्ट कीं। सुरजेवाला ने कहा कि राहुल ने किसानों का हाल-चाल जाना, खेती पर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *