• Sun. Jun 21st, 2026

हरियाणा में हार पर राहुल गांधी का पहला बयान, ट्वीट कर कह दी ये बड़ी बात

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस की हार पर राहुल गांधी का पहला बयान सामने आया है । राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है कि जम्मू-कश्मीर के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया – प्रदेश में INDIA की जीत संविधान की जीत है, लोकतांत्रिक स्वाभिमान की जीत है। हम हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजे का विश्लेषण कर रहे हैं. अनेक विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत कराएंगे।

सभी हरियाणा वासियों को उनके समर्थन और हमारे बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए दिल से धन्यवाद। हक़ का, सामाजिक और आर्थिक न्याय का, सच्चाई का यह संघर्ष जारी रखेंगे, आपकी आवाज़ बुलंद करते रहेंगे।

बता दें कि हरियाणा विधनसभा चुनाव में बीजेपी को 48 सीटों पर ,कांग्रेस को 37 सीट ,इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने दो सीटें जीतीं, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों को तीन सीट मिलीं। जननायक जनता पार्टी (जजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) दोनों को चुनावों में कोई सफलता नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *