• Mon. Sep 7th, 2026

Ranchi, नौकरियों में 100 फीसदी आरक्षण की मांग, युवाओं का प्रदर्शन

Ranchi, झारखंड में सभी सरकारी नौकरियों में स्थानीय उम्मीदवारों के लिए आरक्षण की मांग को लेकर बड़ी संख्या में युवाओं ने रांची में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को विधानसभा का घेराव करने की कोशिश की थी, इसके बाद पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया।

झारखंड राज्य छात्र संघ (जेएसएसयू) के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने मोराबादी इलाके में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाने से पहले रांची कॉलेज के पास से मुख्यमंत्री की प्रतीकात्मक अंतिम यात्रा निकाली।

Rahul Gandhi की सदस्यता समाप्त होने में BJP की भूमिका नहीं : कृ्ष्णपाल गुर्जर

जेएसएसयू नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा, हम बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन देना चाहते थे, जिसमें उनसे राज्य की भर्ती नीति में बदलाव करने का अनुरोध किया गया था, ताकि झारखंड के छात्रों के लिए 100 प्रतिशत नौकरियां सुनिश्चित की जा सकें। लेकिन, मुख्यमंत्री ने हमारी मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया।’’

महतो ने कहा कि सरकार 27 मार्च तक उनकी मांगें पूरी करे, वरना आक्रामक आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *