• Thu. Sep 3rd, 2026

Road accident में एक ही परिवार के तीन बच्चों समेत पांच की मौत

करनाल के 6 लोगों की मौत: हरिद्वार अस्थि विसर्जन जाते समय ट्रक से टकराई कारकरनाल के 6 लोगों की मौत: हरिद्वार अस्थि विसर्जन जाते समय ट्रक से टकराई कार

Road accident, जींद जिले के सिविल लाइंस पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत निर्जन गांव के नजदीक जींद-पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि राकेश अपनी पत्नी कविता और चार बच्चों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर पानीपत से जींद की ओर आ रहे थे तभी एक तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि हादसे में राकेश, कविता और उनके बच्चे किरण, अमित और अरमान (पांच) की मौत हो गई जबकि घटना में शीरत (आठ) घायल है।

Tarak mehata के प्रोड्यूसर समेत तीन लोगों पर FIR

सिविल लाइन के थाना प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि परिवार हिसार जिले के बरवाला खंड के अंतर्गत आने वाले खरकड़ा गांव का निवासी था और हादसे के समय जींद से पानीपत जा रहा था।

मृतक राकेश की मां बिंदु देवी ने बताया कि राकेश के ससुर की मौत हो गई थी और कविता बच्चों के साथ सोमवार को शोकसभा में शामिल होने मायके गई हुई थी।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *