• Thu. Sep 3rd, 2026

Road accident का शिकार हुए राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, बाल-बाल बचे

Road accident, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा रविवार को हरियाणा के गुरुग्राम में हुई एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, बिलासपुर थाना क्षेत्र के कुंडली मानेसर पलवल मार्ग पर सांसद की एसयूवी कार एक ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने कहा कि सांसद को मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि उनकी हालत ठीक है।

Amritpal मोगा से गिरफ्तार, भेजा गया डिब्रूगढ़ जेल

यह हादसा उस समय हुआ, जब कार्तिकेय शर्मा हरियाणा में जिला चरखी दादरी के डूडीवाला किशनपुरा गांव में भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर परशुराम की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद गुरुग्राम लौट रहे थे।

बिलासपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक राहुल देव ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। राहुल देव ने कहा कि कार को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *