• Fri. Sep 11th, 2026

रोहतक में सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने DC को लताड़ा: प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए बोले— “मैं चेयरमैन हूं, मुझे आपकी जरूरत नहीं, आप जा सकते हैं।”

Deepender Hooda, Rohtak News, Haryana Politics, DC Protocol Clash, Disha Committee MeetingDeepender Hooda, Rohtak News, Haryana Politics, DC Protocol Clash, Disha Committee Meeting

रोहतक | ब्यूरो रिपोर्ट हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार को कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और जिला उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह के बीच जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की मीटिंग से पहले तीखा टकराव देखने को मिला। सांसद हुड्डा उस समय भड़क गए जब उन्हें मीटिंग स्थल पर रिसीव करने कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।

“मैं चेयरमैन हूं, मुझे रिसीव करने कोई नहीं आया?” — हुड्डा

गौरतलब है कि सांसद दीपेंद्र हुड्डा इस कमेटी के चेयरमैन हैं। वह निर्धारित समय पर जब जिला विकास भवन पहुंचे, तो गेट पर कोई अधिकारी उन्हें रिसीव करने नहीं आया। मीटिंग हॉल में पहुंचते ही उन्होंने DC धर्मेंद्र सिंह को सार्वजनिक रूप से लताड़ते हुए कहा,
“क्या आपको प्रोटोकॉल का भी नहीं पता? मैं चेयरमैन हूं, डिसाइड करूंगा कि यहां कौन रहेगा, कौन नहीं। मुझे आपकी जरूरत नहीं, आप जा सकते हैं।”

DC ने माफी मांगी, हुड्डा बोले— “ये गलती दोबारा नहीं होनी चाहिए”

हालात बिगड़ते देख DC धर्मेंद्र सिंह ने तत्काल सांसद हुड्डा से माफी मांगी। हुड्डा ने उन्हें चेतावनी भरे लहजे में कहा, “भविष्य में ऐसा दोबारा न हो।” इसके बाद ही बैठक की शुरुआत हो सकी।

रोहतक में सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने DC को लताड़ा: प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए बोले— “मैं चेयरमैन हूं, मुझे आपकी जरूरत नहीं, आप जा सकते हैं।”
रोहतक में सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने DC को लताड़ा: प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए बोले— “मैं चेयरमैन हूं, मुझे आपकी जरूरत नहीं, आप जा सकते हैं।”

क्या है ‘दिशा कमेटी’?

‘दिशा’ यानी जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति का चेयरमैन उस लोकसभा क्षेत्र का सांसद होता है। समिति में संबंधित जिले के सभी विधायक, राज्यसभा सांसद, और जिले के प्रमुख अधिकारी सदस्य होते हैं। यह समिति केंद्र प्रायोजित योजनाओं की निगरानी और क्रियान्वयन की समीक्षा करती है।

कौन-कौन था मौजूद?

बैठक में सांसद दीपेंद्र हुड्डा के अलावा राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, रोहतक विधायक भारत भूषण बत्रा, कलानौर की शकुंतला खटक, महम के बलराम दांगी और रोहतक के भाजपा मेयर रामअवतार वाल्मीकि भी मौजूद थे।

Deepender Hooda, Rohtak News, Haryana Politics, DC Protocol Clash, Disha Committee Meeting

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *