अलख हरियाणा डॉट कॉम || रोहतक || एनजीटी द्वारा वायू प्रदूषण को रोकने के लिए एनसीआर क्षेत्र में पुराने वाहनों को चलाने पर पाबंधी लगाई गई है। जिसके तहत 10 साल पुराने डीजल इंजन वाले वाहनों तथा 15 साल पुराने पैट्रोल इंजन वाले वाहनों को चलाने की अनुमति नहीं है। रोहतक पुलिस द्वारा इस संबंध में आमजन को जागरूक किया जा रहा है तथा अपील की जा रही है कि पुराने वाहनों को सड़क पर न चलाए। 24 सितंबर तक पुलिस द्वारा आमजन को इस संबंध में जागरूक किया जा रहा है। जिसके बाद रोहतक पुलिस द्वारा 10 साल पुराने डीजल इंजन वाले वाहनों तथा 15 साल पुराने पैट्रोल इंजन वाले वाहनों को जब्त किया जाएगा। टैक्सी स्टैंड, ऑटो मार्केट, ट्रक यूनियन, गाडियों के बिक्री केन्द्रों आदि स्थानों पर जाकर लोगो को इस संबंध में सूचित किया जा रहा है। आमजन से पुनः अपील की जाती है कि पुराने वाहनों को सड़क पर न चलाए बल्कि एनजीटी द्वारा जारी किए आदेशों का पालन करें।
रोहतक वालो सावधान !10 साल पुराने डीजल इंजन वाहन व 15 साल पुराने पैट्रोल इंजन वाहन होंगे जब्त
Rohtak people beware! 10 year old diesel engine vehicle and 15 year old petrol engine vehicle will be confiscated