• Sun. Sep 6th, 2026

साक्षी मलिक ने बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह पर खिलाडियों को फर्जी सर्टिफिकेट बाँटने का लगाया आरोप ,साझा की ये पोस्ट

हरियाणा। साक्षी मलिक ने बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह पर खिलाडियों को फर्जी सर्टिफिकेट बाँटने का आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक खिलाड़ी का सर्टिफिकेट शेयर कर संजय सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साक्षी मलिक ने कहा कि सरकार द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ की गतिविधियों से सस्पेंड करने के बाद भी संजय सिंह खिलाड़ियों को फर्जी सर्टिफिकेट बांट रहे हैं।

साक्षी मलिक ने लिखी ये पोस्ट
दरअसल साक्षी मलिक ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक तस्वीर शेयर कर लिखा कि ‘भारत सरकार ने बृजभूषण सिंह के साथी संजय सिंह की गतिविधियों को सस्पेंड कर दिया था, उसके बावजूद संजय सिंह अपनी मनमर्जी चलाकर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप करवा रहा है और खिलाड़ियों को फर्जी सर्टिफिकेट बांट रहा है, जोकि गैर-कानूनी है। ‘

साक्षी मलिक ने आगे कहा कि ‘खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित रेसलिंग नेशनल चैंपियनशिप जयपुर में आयोजित की जानी है। उससे पहले ही कुश्ती पर अपना दबदबा साबित करने के लिए संजय सिंह गैर कानूनी तरीके से अलग नेशनल चैंपियनशिप के सर्टिफिकेट दस्तखत कर बांट रहा है। संस्था का सस्पेंडेड आदमी कैसे संस्था के पैसे का दुस्र्पयोग कर सकता है। ‘

खेलमंत्री अनुराग ठाकुर से की ये अपील
साक्षी मलिक ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर अपील करते हुए कहा कि ‘कल जब खिलाड़ी इन सर्टिफिकेट को लेकर नौकरी मांगने जाएंगे, तो कार्रवाई गरीब खिलाड़ियों पर होगी,जबकि खिलाड़ियों की कोई गलती नहीं है। कार्रवाही तो ऐसे फ्रॉड करने वाले संजय सिंह पर अभी से होनी चाहिए। जिसकी गतिविधियों पर रोक लगाये जाने के बावजूद यह सब फर्जीवाड़ा कर रहा है। उन्होंने कहा कि वो खेलमंत्री अनुराग ठाकुर जी अपील करती हूं कि वो इस मसले को देखें और खिलाड़ियों का भविष्य खराब होने से बचाएं। ‘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *