• Fri. Sep 11th, 2026

Salman Khan को धमकी भरा मेल, छात्र के खिलाफ एलओसी जारी

Salman Khan, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को कथित रूप से धमकी भरा ईमेल भेजने के मामले में मुंबई पुलिस ने ब्रिटेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे एक भारतीय छात्र के खिलाफ ‘लुकआउट सर्कुलर’ (एलओसी) जारी किया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने ईमेल भेजने वाले आरोपी छात्र को भारत वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया, जांच में पता चला है कि छात्र हरियाणा का रहने वाला है। वह मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है और तीसरे वर्ष का छात्र है।

Haryana, मंत्रिमंडल ने नई आबकारी नीति 2023-24 को दी मंजूरी

पुलिस को संदेह है कि मार्च से जेल में बंद गैंगस्टर गोल्डी बरार के नाम से छात्र ने सलमान खान को कथित तौर पर धमकी भरे संदेश भेजे थे।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *