• Tue. Sep 1st, 2026

नहीं रहे मशहूर एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक

अलख हरियाणा (Satish Kaushik Death)बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और डायरेक्टर  सतीश कौशिक हमारे बीच नहीं रहे। . 9 मार्च की सुबह-सुबह अनुपम खेर ने उनके निधन की दुखद खबर अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर शेयर की। अनुपम खैर ने  ट्वीट में लिखा – ‘जानता हूं “मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!” पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था. 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! सतीश आपके बिना जिंदगी अब कभी भी पहले जैसी नहीं रहेगी! ओम् शांति! ‘

 

 

बॉलीवुड में दुःख की लहर हैं

सतीश कौशिक के निधन पर मधुर भंडारकर ने  ट्वीट करते हुए लिखा- ‘मैं अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक जी के निधन से बहुत स्तब्ध हूं, जो हमेशा जीवंत, ऊर्जावान और जीवन से भरपूर थे, उन्हें फिल्म बिरादरी और लाखों प्रशंसकों द्वारा बहुत याद किया जाएगा, उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. ओम शांति.’

 

 

 

सतीश कौशिक अपने पीछे अपनी वाइफ शशि कौशिक के अलावा एक 11 साल की बेटी वंशिका को छोड़ गए हैं। इससे पहले उन्हें अपनी शादी से एक बेटा भी हुआ था, जो 2 साल की उम्र में ही साल 1996 को चल बसा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *