• Tue. Sep 1st, 2026

Saweety Boora Gold: लड़खड़ाईं, जमीन पर गिरीं पर नहीं हारी हिम्मत, पढ़ें कैसे विश्व चैंपियन बनीं स्वीटी बूरा

Alakh Haryana ( Sports News ) महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप (Women’s World Boxing Championship)  में स्वीटी बूरा (Saweety Boora)  ने भी स्वर्ण पदक जीत लिया है। स्वीटी बूरा ने इस प्रतिस्पर्धा में देश को दूसरा गोल्ड मैडल दिलाया है। स्वीटी से पहले नीतू घणघस ने 45-48 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इसके बाद स्वीटी ने 75-81 किलोग्राम भारवर्ग में देश की झोली में  सोना डाल दिया

स्वीटी का मुकाबला दुनिया की नामी मुक्केबाज चीन की लिना वोंग के साथ था। यह मुकाबला इतना आसान नहीं था . पहले राउंड के बाद 3-2 से आगे थीं। दूसरे राउंड में चीनी मुक्केबाज ने उन्हें काफी परेशान किया और स्वीटी जमीन पर भी गिरीं। हालांकि, दूसरे राउंड के बाद भी वह 3-2 से आगे रहीं, लेकिन उनकी बढ़त कम हो चुकी थी।

तीसरे राउंड में दोनों मुक्केबाजों के बीच कांटे की टक्कर हुई। इस बीच चीनी मुक्केबाज ने स्वीटी को किनारे में ले जाकर भी फंसाया। हालांकि, स्वीटी चतुराई के साथ चीनी मुक्केबाज की पहुंच से दूर रहते हुए किनारे से बाहर आईं और फिर चीनी खिलाड़ी पर मुक्कों की बरसात कर दी। तीसरे राउंड के बाद फैसला रिव्यू के लिए गया। यहां पर भी स्वीटी के पक्ष में नतीजा आया और भारत को प्रतियोगिता में दूसरा स्वर्ण पदक मिल गया। अब नीतू और स्वीटी के बाद निकहत जरीन और लवलीना बोरगोहेन से स्वर्ण पदक की उम्मीद है। ये दोनों मुक्केबाज भी फाइनल में पहुंच चुकी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *