• Mon. Aug 24th, 2026

हरियाणा में कड़ाके की ठंड: घने कोहरे का अलर्ट, तापमान में गिरावट जारी

Byalakhharyana@123

Dec 26, 2024
HaryanaWeatherHaryanaWeather

हरियाणा में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पहाड़ों पर हो रही बारिश और बर्फबारी के चलते प्रदेश के दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। उत्तर दिशा से चल रही ठंडी हवाओं ने ठिठुरन को और भी बढ़ा दिया है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में जारी हुआ कोहरे का अलर्ट

सिरसा, फतेहाबाद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में घने कोहरे की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में विजिबिलिटी केवल 50 से 200 मीटर तक रहने की संभावना है। कोहरे के कारण वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। यह स्थिति 29 दिसंबर तक बनी रह सकती है।

ओले गिरने की संभावना

पहाड़ों में सक्रिय हो रहे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते प्रदेश के कुछ जिलों में 27 दिसंबर से ओले गिरने की संभावना भी जताई गई है।

26 दिसंबर से मौसम में बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार, 26 दिसंबर से प्रदेश के मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट संभव है।
27 और 28 दिसंबर को हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। राज्य के उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, 29 दिसंबर से प्रदेश में मौसम शुष्क हो जाएगा।

सावधानी बरतें

घने कोहरे और बदलते मौसम को देखते हुए वाहन चालकों और आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *