• Thu. Sep 3rd, 2026

हरियाणवी महिला की शिमला में स्कूल के बाहर गोली मारकर हत्या, चश्मदीद बोला- मास्क पहने दो युवकों ने चलाई गोलियां

हरियाणवी महिला की शिमला में स्कूल के बाहर गोली मारकर हत्या, चश्मदीद बोला- मास्क पहने दो युवकों ने चलाई गोलियांहरियाणवी महिला की शिमला में स्कूल के बाहर गोली मारकर हत्या, चश्मदीद बोला- मास्क पहने दो युवकों ने चलाई गोलियां

शिमला/रोहतक/रेवाड़ी। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली स्कूल संचालिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात संजौली स्थित सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल परिसर के बाहर हुई। मृतका की पहचान 42 वर्षीय मनीषा मित्तल के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शी सिक्योरिटी गार्ड यशपाल ने बताया कि मनीषा कुछ समय के लिए स्कूल से बाहर गई थीं। करीब 10 से 15 मिनट बाद जब वह वापस लौटीं तो गेट खोलने के लिए वह आगे बढ़े। इसी दौरान गेट के बाहर खड़े दो नकाबपोश युवकों ने मनीषा पर फायरिंग कर दी।

गार्ड के मुताबिक दोनों युवक मास्क पहने हुए थे और गोलियां चलाने के बाद मौके से फरार हो गए। फायरिंग के दौरान वह गेट के अंदर थे, जबकि आरोपी बाहर खड़े थे।

मरने से पहले वीडियो में लगाए थे आरोप

हत्या के बाद मनीषा का एक पुराना वीडियो भी सामने आया है। इसमें उन्होंने अपने भाई हिमांक मित्तल पर धमकी देने के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

मनीषा ने वीडियो में कहा था कि उनके माता-पिता के निधन के बाद वह स्कूल की एक्टिंग प्रेसिडेंट बनी थीं, लेकिन उनके भाई के साथ स्कूल प्रबंधन और संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।

प्रॉपर्टी विवाद बना हत्या की वजह?

मनीषा के पति डॉ. सुभाष ने आरोप लगाया कि साल 2021 से मनीषा और उनके भाई हिमांक के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने आशंका जताई कि इसी विवाद के चलते हत्या को अंजाम दिया गया।

उन्होंने बताया कि मामले को लेकर कोर्ट में सुनवाई भी चल रही थी और मनीषा को पहले भी धमकियां मिलने की बात सामने आई थी।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संजौली थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

शिमला पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान की जा रही है।

स्कूल को लेकर चल रहा था विवाद

मनीषा ने अपने वीडियो में आरोप लगाया था कि स्कूल को लेकर उनका भाई और कुछ अन्य लोग लगातार दबाव बना रहे थे। उन्होंने कहा था कि स्कूल में ताले लगाने, धमकियां देने और मानसिक रूप से परेशान करने की कोशिश की गई।

फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की पूरी वजह साफ हो पाएगी।

Shimla Murder Case: Rewari Woman Manisha Mittal Shot Dead Outside School, Brother Property Dispute Angle

Shimla Murder Case, Rewari Woman Murder, Manisha Mittal Murder, Shimla School Firing, Haryana News, Himachal News, School Owner Murder, Property Dispute Murder

Shimla News, Haryana News, Rewari News, Rohatk News, Himachal Pradesh News, Crime News, Breaking News

#ShimlaNews #HaryanaNews #RewariNews #CrimeNews #BreakingNews #HimachalNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *