• Sun. Aug 2nd, 2026

कांग्रेस को झटका : सोनीपत मेयर निखिल मदान ने कांग्रेस का हाथ छोड़ थामा भाजपा का दामन

हरियाणा में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल सोनीपत नगर निगम मेयर निखिल मदान कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। इसको लेकर उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष उदयभान को अपना इस्तीफा भेज दिया है। आज ही वह दिल्ली के हरियाणा भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

बता दें कि कांग्रेस नेता निखिल मदान ने वर्ष 2020 में नगर निगम के मेयर का चुनाव जीता और सोनीपत के पहले मेयर बने थे। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता ललित बतरा को 13817 वोटों से हराया था। निखिल की यह जीत प्रदेश में चर्चा का विषय बनी थी।जिसके बाद आज वो बीजेपी ज्वाइन करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा से मदान को टिकट मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *