• Wed. Aug 26th, 2026

सोनीपत में होली पर पसरा सन्नाटा , कहासुनी को लेकर युवक की चाकू मारकर की हत्या

हरियाणा।हरियाणा में सोनीपत के जठेड़ी गांव में होली पर उस वक्त मातम छा गया जब एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद परिजनों को देर शाम युवक का शव खून से लथपथ हालत में गली में पड़ा मिला।सूचना मिलने पर थाना राई पुलिस और फोरेंसिक जाँच टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार मृतक युवक जितेन्द्र उर्फ मोनू है। वह गांव में ही परिवार से अलग रहता था और वह अविवाहित था।बताया जा रहा है कि मोनू चाय की दुकान चलाता था। वह चाय के साथ गुटखा व सिगरेट आदि भी बेचता था। जितेंद्र की मां कमलेश ने बताया कि देर शाम गांव की महिला ने उन्हें बताया कि उनके बेटे जितेंद्र पर किसी ने हमला कर दिया है।जिस पर वह मौके पर पहुंची तो जितेंद्र अपने घर के बाहर गली में लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसके गले समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से वार किए गए थे। हमलावरों ने पहले कमरे के अंदर और बाद में गली में भी उस पर अटैक किया।

3-4 दिन पहले हुआ था झगड़ा
परिजनों के बताया कि 3-4 दिन पहले उसके जितेंद्र की किसी बात पर तुषार उर्फ अंकित, रीतिक उर्फ कोनी निवासी जठेडी की माता के साथ कहासुनी हो गई थी। महिला उसके भाई के पड़ोस में रहती है। मोनू ने किसी बात पर इनको थप्पड मार दिया था।परिजनों ने कहा कि उनको शक है कि मोनू की हत्या तुषार उर्फ अंकित, रीतिक उर्फ कोनी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर की है। जिसके बाद पुलिस ने थाना राई में तुषार उर्फ अंकित, रीतिक उर्फ कोनी व इनके साथियों के खिलाफ धारा 302, 452, 34 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मृतक पर पहले भी दर्ज मुकदमा
बताया जा रहा है कि मृतक जितेंद्र का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उस पर 1 मई 2023 को गांव के ही सुरेंद्र ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया था। दिल्ली वन विभाग में माली के पद पर कार्यरत सुरेंद्र ने आरोप लगाया था कि मोनू ने रंजिश के चलते उनके बेटे अंकित को 30 अप्रैल, 2023 की रात को कॉल कर धमकी दी थी।बाद में सुबह वह दूध लेने गए तो उन पर दो बार फायर किए थे। मोनू को पुलिस ने पकड़ा था। तब उसने रुपयों के लेनदेन में हमला करने की बात कबूल की थी। उस पर अन्य मुकदमे भी दर्ज थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *