• Tue. Sep 1st, 2026

सिरसा में एक साथ चार बच्चों का जन्म, परिवार में खुशी की लहर

सिरसा में एक साथ चार बच्चों का जन्म, परिवार में खुशी की लहरसिरसा में एक साथ चार बच्चों का जन्म, परिवार में खुशी की लहर

हरियाणा के सिरसा जिले में एक चमत्कारी घटना सामने आई है। यहां टीटूखेड़ा गांव की 24 वर्षीय रज्जो ने एक साथ चार बच्चों को जन्म देकर सबको चौंका दिया। खास बात यह रही कि चारों बच्चे — दो लड़के और दो लड़कियां — पूरी तरह स्वस्थ हैं।

परिवार में यह पहली संतान है, इसलिए घर में खुशी का माहौल है। यह डिलीवरी 14 मई को सिरसा सिविल अस्पताल में सीज़ेरियन ऑपरेशन के ज़रिए हुई थी।

डॉक्टर भी रह गए हैरान

सिरसा सिविल अस्पताल के गायनोकॉलोजिस्ट ने बताया कि जैसे ही रज्जो अस्पताल पहुंचीं, पूरा मेडिकल स्टाफ उत्साहित हो गया क्योंकि यह एक दुर्लभ केस था। डिलीवरी के दौरान रज्जो को अत्यधिक ब्लीडिंग हुई जिससे ऑपरेशन थिएटर में थोड़ी घबराहट का माहौल बन गया था, लेकिन डॉक्टरों की सूझबूझ से स्थिति संभाल ली गई और मां-बच्चे सभी सुरक्षित हैं।

परिवार की पृष्ठभूमि

रज्जो की शादी पिछले साल 2024 में ऐलनाबाद के केशुपुरा गांव से हुई थी। उनके पति सोनू मजदूरी करते हैं। परिवार में कुल छह सदस्य हैं – मां, भाई, बहन, दादी और पत्नी। सोनू के पिता का निधन पहले ही हो चुका है।

Sirsa Miracle Birth, Four Babies Born, Haryana News, Sirsa Woman Quadruplets, Rare Birth Case

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *