• Tue. Sep 1st, 2026

कर्नल सोफिया कुरैशी को “आतंकवादियों की बहन” कहने पर बवाल, खड़गे बोले- मंत्री को तुरंत बर्खास्त करो

मल्लिकार्जुन खड़गेमल्लिकार्जुन खड़गे

भोपाल/दिल्ली: भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह चौतरफा घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में उन्होंने कर्नल को ‘आतंकवादियों की बहन’ कहा, जिस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है।

विजय शाह की टिप्पणी से भड़की सियासत

वीडियो में मंत्री विजय शाह कहते नजर आए, “सिंदूर ऑपरेशन में हमारी बहनों ने बहादुरी दिखाई, लेकिन कुछ लोग आतंकवादियों की बहन जैसी बातें करते हैं।” इस बयान को कर्नल सोफिया कुरैशी से जोड़ते हुए विपक्ष ने सरकार पर महिला विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया है।

खड़गे ने पीएम मोदी को घेरा

खड़गे ने ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा:
“पहले नौसेना शहीद की पत्नी को ट्रोल किया, फिर विदेश सचिव की बेटी को निशाना बनाया, और अब कर्नल सोफिया कुरैशी जैसी वीरांगना पर शर्मनाक टिप्पणी! प्रधानमंत्री मोदी को ऐसे मंत्री को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए।”

कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी?

कर्नल कुरैशी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान मीडिया को भारत का पक्ष प्रभावशाली ढंग से रखने वाली सैन्य टीम का हिस्सा थीं। वे देश की चुनिंदा महिला सैन्य अधिकारियों में से एक हैं, जिन्होंने कई बार अंतरराष्ट्रीय मिशनों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। Sofia Qureshi, Vijay Shah Controversy, Mallikarjun Kharge, BJP Minister Remarks, Operation Sindoor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *