• Wed. Sep 9th, 2026

Sonipat, मस्जिद में घुसे हथियारबंद लोग, किया तोड़फोड़,19 पर FIR

sonipat
Sonipat , हरियाणा के सोनीपत में 15-20 हथियारबंद लोगों के एक समूह द्वारा एक मस्जिद में तोड़फोड़ करने और परिसर के अंदर नमाज पढ़ रहे लोगों पर हमला करने के बाद तनाव व्याप्त हो गया। हमले में कम से कम नौ लोग घायल हो गए।

घटना सोनीपत जिले के संदल कलां गांव में हुई। घटना के बाद हथियारबंद लोगों द्वारा हमला करने की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

यहां मुस्लिम समुदाय ने गांव में नमाज अदा करने के लिए छोटी मस्जिद बनाई गई है. आरोप है कि यहां 15 से 20 हथियारबंद हमलावर ने देर रात नमाज अदा कर रहे नमाजियों पर हमला कर दिया. हमला करने वाले युवक गांव के ही बताए जा रहे हैं. अभी हमले की वजह सामने नहीं आई है.

हरियाणा सरकार ने किया 52 IAS/IPS/IFS/IRS/HCSअधिकारियों के दबादले देखें सूचि

पुलिस के अनुसार घायलों को सोनीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर हाथों में डंडे लिए खुलेआम घूमते नजर आए। उकसावे की वजह स्पष्ट नहीं है। लेकिन पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *