• Thu. Sep 3rd, 2026

सोनीपत में युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल होने पर एक्शन में आई पुलिस, शुरू की…

सोनीपत के गढ़ी बिंधरोली गांव के एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि पैसे के लेन-देन के मामले में बाप-बेटे ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बढ़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

मामले की जानकारी देते हुए कुंडली थाना प्रभारी ऋषिकांत ने बताया कि गांव गढ़ी बिंधरोली के रहने वाले पीड़ित के गांव के ही रहने वाले कुलदीप और उसके बेटे हर्ष से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद था जिसके बाद पीड़ित के साथ मारपीट की गई. पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है

बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक और आरोपी पिता-पुत्र कुलदीप और हर्ष भी इसी गांव के रहने वाले हैं। पीड़ित युवक और आरोपियों के बीच पैसे को लेकर विवाद था वहीं युवक पैसे देने में देरी कर रहा था।

हरियाणा में सड़क सुरक्षा स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में एक लाख 972 विद्यार्थियों द्वारा लिया जाएगा भाग, नोडल अधिकारी किए गए नियुक्त

पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित ने मामले में पुलिस से शिकायत भी की है जिसके बाद पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने मारपीट करने वाले दोनों पिता-पुत्र की गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है।

पिटाई के दौरान दोनों ने जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया था, उसे भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *