अयोध्या। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सोनू निगम ने” राम सिया राम भजन” गाया। दरअसल आज पूरा देश अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह में डूबा हुआ है। हर कोई बेसब्री से इस ऐतिहासिक दिन का इंतज़ार कर रहा था। सेलेब्रिटीज़ से लेकर बड़े से बड़े राजनेताओं और पंडितों का राम मंदिर में आगमन लगा हुआ है।
#WATCH अयोध्या: श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में गायक सोनू निगम ने 'राम सिया राम' भजन की प्रस्तुति दी। pic.twitter.com/BW0W9M9VPA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024
इस दौरान राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सोनू निगम भी पारंपरिक आउटफिट में पहुंचे। राम मंदिर परिसर से सिंगर ने भगवान श्रीराम का भजन गाकर हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सोनू निगम ने इस दौरान अपनी आवाज में राम सिया राम भजन गाया। उनके इस भजन को सुनकर हर कोई राम नाम में लीन नजर आया।