• Tue. Sep 1st, 2026

Swati Maliwal : स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट की घटना को लेकर संजय सिंह का बड़ा खुलासा ,बोले – गलत हुआ ….

Swati Maliwal : आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट की घटना को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।इस मामले को लेकर आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह एक निंदनीय घटना है। उन्होंने कहा कि कल मालीवाल अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर गई थीं। जब वह ड्राइंग रूम में उनसे मिलने का इंतजार कर रही थीं, तो केजरीवाल के निजी सहायक विभव कुमार ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

संजय सिंह ने कहा कि इस पूरी घटना का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वाति मालीवाल ने देश और समाज के हित में कई काम किए हैं। पार्टी की सीनियर और पुरानी लीडर्स में से एक हैं। हम सब उनके साथ हैं।

पुलिस जानकारी के मुताबिक, सुबह 9:34 बजे पीएस सिविल लाइंस में एक पीसीआर कॉल आई। जिसमें एक महिला ने कहा कि उसके साथ सीएम हाउस में मारपीट हुई है। कुछ देर बाद सांसद मैडम थाना सिविल लाइंस आईं, लेकिन बाद में शिकायत देने की बात कहकर चली गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *