• Fri. Sep 4th, 2026

Swati Maliwal :स्वाति मालीवाल ने X पर ट्वीट कर सिसोदिया को किया याद ,लिखा -वो आज यहां होते…

स्वाति मालीवाल पर किये गए हमले को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक तरफ सीएम अरविन्द केजरीवाल द्वारा अपनी पार्टी के नेताओं के साथ विभव कुमार की गिरफ्तारी को लेकर भजपा मुख्यालय पर मार्च निकाला जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ स्वाति मालीवाल को ऐसे समय में जेल में बंद पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को याद किया है। मालीवाल ने कहा कि वो यहां होते तो शायद मेरे साथ इतना बुरा नहीं होता।

स्वाति मालीवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा -किसी दौर में हम सब निर्भया को इंसाफ़ दिलाने के लिए सड़क पर निकलते थे, आज 12 साल बाद सड़क पर निकले हैं ऐसे आरोपी को बचाने के लिए जिसने CCTV फुटेज ग़ायब किए और Phone format किया? काश इतना ज़ोर मनीष सिसोदिया जी के लिए लगाया होता। वो यहाँ होते तो शायद मेरे साथ इतना बुरा नहीं होता!

देखिये ट्वीट–

किसी दौर में हम सब निर्भया को इंसाफ़ दिलाने के लिए सड़क पर निकलते थे, आज 12 साल बाद सड़क पर निकले हैं ऐसे आरोपी को बचाने के लिए जिसने CCTV फुटेज ग़ायब किए और Phone format किया?

काश इतना ज़ोर मनीष सिसोदिया जी के लिए लगाया होता। वो यहाँ होते तो शायद मेरे साथ इतना बुरा नहीं होता! pic.twitter.com/kXAAMLgPcg

— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) May 19, 2024

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *