• Fri. Sep 11th, 2026

हाईकोर्ट ने किसान नेताओं को लगाई फटकार , Protest की फोटो देखकर हाईकोर्ट ने कहा -‘बड़े शर्म की बात ……

चंडीगढ़।हाईकोर्ट ने किसान नेताओं को फटकार लगते हुए उनके प्रोटेस्ट को बेहद शर्मनाक बताया है। हाईकोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई के दौरान पंजाब एंव हरियाणा सरकारों को फटकार लगाई और कहा कि इस पूरे मामले में दोनों ही राज्य अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से निभाने में नाकाम रहे हैं। कोर्ट ने कहा कि किसान शुभकरण की मौत की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अगुवाई में होगी। 3 सदस्यीय समिति बनाई जाएगी। सुनवाई के दौरान उस समय कोर्ट के तेवर कड़े हो गए जब हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट को प्रोटेस्ट करते हुए कई फोटो दिखाई।

आप लोगों को यहां खड़े होने का अधिकार नहींः हाईकोर्ट
फोटो देख कर हाईकोर्ट किसान आंदोलनकारियों पर बड़ी टिप्पणी की. कहा की बड़े शर्म की बात है आप लोग बच्चो को आगे कर रहे हैं, कैसे माता पिता हैं। बच्चों की आड़ में प्रदर्शन और वो भी हथियारों के साथ, आप लोगों को यहां खड़े होने तक का अधिकार नहीं। हाईकोर्ट ने प्रदर्शनकारियों को कहा, आप वहां कोई जंग करने जा रहे हैं? यह पंजाब का कल्चर नही। आपके नेताओं को गिरफ्तार कर चेन्नई भेजा जाना चाहिए। आप लोग निर्दोष लोगों को आगे कर रहे हो। काफी शर्मनाक है ये, कोर्ट ने बार बार इसे शर्मनाक बताया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *