• Tue. Sep 1st, 2026

किसानों के फसल खराबे के क्लेम के लिए तीन अप्रैल से दोबारा खुलेगा क्षतिपूर्ति पोर्टल- डिप्टी सीएम

 Alakh Harryana चंडीगढ़, 1 अप्रैल। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हाल ही में बेमौसमी बरसात और ओलावृष्टि से हो रहे रबी फसल के नुकसान के कारण हरियाणा सरकार तीन अप्रैल से क्षतिपूर्ति पोर्टल (Compensation Portal)को किसानों के लिए दोबारा खोल रही है। उन्होंने कहा कि जिन भी किसानों को फसल खराबे के कारण नुकसान हुआ है उन सभी किसानों को सरकार द्वारा पूरा मुआवजा दिया जाएगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार द्वारा स्पेशल गिरदावरी के आदेश दे दिए गए है और फसल नुकसान का जिलेवार रिव्यू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने पर किसानों की फसल के नुकसान की भरपाई सरकार द्वारा की जाएगी। शनिवार को डिप्टी सीएम उचाना हलके के विभिन्न गांवों के दौरे के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।

HARYANA-जिसका फसल बीमा नहीं उन किसानों को भी मिलेगा मुवावजा, ये हैं शर्ते

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि परिवार पहचान पत्र (family identity card) में आई तमाम दिक्कतों को दूर कर दिया गया है। इसके परिणामस्वरूप छह लाख नए बीपीएल कार्ड एवं 32 हजार नए पेंशन धारक जुड़ गए है। उन्होंने कहा कि यदि फिर भी किसी ग्राम पंचायत को कोई समस्या है तो उसके लिए कैंप का आयोजन ग्राम स्तर पर करवा दिया जाएगा।

सूक्ष्म सिंचाई अपनाने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर-टयूबवेल कनेक्शन मिलेंगे प्राथमिकता आधार पर  

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ग्रामीण युवाओं की बेहतर शिक्षा सुविधा के लिए गांवों में ई-लाइब्रेरी (e-library)की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह लाइब्रेरी उन सभी गांवों में खोली जाएगीजिस गांव की पंचायत चौपालस्कूलआंगनवाडी केन्द्रपंचायत भवन तथा ग्राम सचिवालय इत्यादी सार्वजनिक भवनों में अतिरिक्त कमरा या हाल उपलब्ध करवाएगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा ये सभी लाइब्रेरी इंटरनेट वाईफाईएलईडी स्क्रीनकंप्यूटर जैसी सभी अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस होंगी। इन लाइब्रेरियों की स्थापना से गांव के पढ़े लिखे लड़के और लड़कियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा।

Wheat Procurement हर‍ियाणा-पंजाब में MSP पर गेहूं की खरीद आज से शुरू

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गांव बधाना में गांव वासियों के द्वारा रखी गई खेल स्टेडियम की मांग को पूरा करने की सहमति जताई और एनसीसी ट्रेनिंग सेंटर का सब सेंटर बनवाने का पूरा प्रयास करने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि ग्राम पंचायत दो एकड़ भूमि देती है तो गांव में एक कम्युनिटी सेंटरगांव की एससी चौपाल में डिजिटल लाइब्रेरी बनवाने के लिए पांच लाख रुपये देनेगांव के तीन तालाबों के सफाई एवं सौंदर्यकरण एवं गांव की फिरनी पर लाइट की व्यवस्था भी करवा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *