• Wed. Aug 26th, 2026

हरियाणा में नए साल तै कसूता ठाडा जाड्डा पड़ने के आसार ,इन राज्यां में होया रेड अलर्ट जारी

नई दिल्ली।हरियाणा में नए साल तै कसूता ठाडा जाड्डा पड़ने के आसार बढ़ गए हैं। जानकारी के अनुसार उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में रविवार को भी कोहरे की घनी चादर छाई रही। शीतलहर चलने से तापमान में भी गिरावट है। हरियाणा में ईब कसूता जाड़ा पड़ैगा। रविवार को हरियाणा, उप्र, दिल्ली, पंजाब, उत्तरी राजस्थान में कोहरे के चलते दृश्यता काफी कम रही। इसके चलते ट्रेन और हवाई यातायात पर असर पड़ा है। ट्रेनों के संचालन और उड़ानों में विलंब का सिलसिला जारी है।

भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के लिए उत्तर पश्चिम, मध्य भारत और पूर्व भारत के कुछ इलाकों में घने से घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में कोल्ड डे (शीत दिवस) की स्थिति बन सकती है। पंजाब, हरियाणा में चार जनवरी तक शीत दिवस की स्थित रह सकती है।

  रेड अलर्ट : चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल।

ओरेंज अलर्ट: यमुनानगर, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद।

यलो अलर्ट: भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़।

प्रदेश में नारनौल रहा सबसे ठंडा मौसम विभाग ने नए के पहले दिन से अत्यधिक ठंड की चेतावनी जारी की है। छह जिलों के लिए रेड अलर्ट, 12 में कोल्ड डे और छह में अत्याधिक ठंड का अनुमान है। रविवार को प्रदेश में नारनौल सबसे ठंडा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *