• Sat. Sep 12th, 2026

हरियाणा में आज बसों का रहेगा चक्का जाम , रोडवेज कर्मचारियों ने इन मांगो को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

हरियाणा।हरियाणा में रोडवेज यात्री ध्यान दें क्योंकि आज रोडवेज के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। आज सुबह से ही हरियाणा रोडवेज की यूनियनों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने आज पूरे हरियाणा में चक्का जाम का ऐलान किया है।

कर्मचारी युनियनों ने अपनी मांगों को लेकर 24 जनवरी को प्रदेश व्यापी चक्का जाम का ऐलान किया था, जिसके चलते आज बसों का पहिया रोक दिया गया है। आज सुबह से ही बसों का संचालन बंद कर दिया है।रोडवेज नेताओं ने कहा हरियाणा सरकार द्वारा केंद्र की तर्ज पर क्रषि विधेयक बिल 2021, बिजली विधेयक बिल 2019, रोड शैफटी बिल 2016, हिट एंड रन 2023 तूरंत प्रभाव से वापिस ले।

रोडवेज कर्मचारियों की ये हैं सरकार से मांगे

1. विभाग में बसों की संख्या अनुसार सभी पदों पर पक्की भर्ती करके कर्मचारियों की संख्या पूर्ण करें।
2. 1992 से 2003 के बिच लगे कर्मचारियों को एक मुश्त जवाईनिंग तिथि से पक्का करने।
3. सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करे।
4. हरियाणा के युवाओं को हरियाणा कौशल रोजगार निगम भंग कर पक्का स्थाई रोजगार दे।
5. सभी कर्मचारियों को एल टी सी का लाभ दें।
6. बसों में फोग लाइट लगवाई जाए ।
7. हिट एंड रन एवं रोड सैफटी बिल जैसे काले कानून जो सरकार आम चालकों पर थौप रही हैं तूरंत अध्यादेश वापिस ले ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *