• Sun. Sep 13th, 2026

हरियाणा में इन सात शहरों को मिलेगी हवाई उड़ान की सुविधा , हिसार से हवाई उड़ान हेतु सात शहरों के नाम हुए फ़ाइनल

हरियाणा।हरियाणा वालों के लिए आज बड़ी ख़ुशख़बरी जारी हुई ही है। दरअसल आज सुबह ही डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने ट्वीटर यानि वर्तमान में अपने एक्स के अकाउंट के जरिये ये खुशखबरी शेयर करते हुए बताया की आज आज से हिसार से शुरू होने वाली हवाई उड़ान के लिए सात शहरों के नाम डिसाइड किये जा चुके हैं। दुष्यंत चौटाला ने आज एलायंस एयर के साथ समझौते में पहले फेज़ में सात रूट्स फाइनल किए हैं।

Image
डिप्टी सीम दुष्यंत चौटाला ने ट्वीटर पर लिखा -“हरियाणा के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है। पहली बार हमारी धरती से सात शहरों के लिए हवाई उड़ान शुरू होना तय हुआ है। एलायंस एयर के साथ समझौते में हमने पहले फेज़ में सात रूट्स फाइनल किए हैं –
1. हिसार से चंडीगढ़
2. हिसार से दिल्ली
3. हिसार से जयपुर
4. हिसार से कुल्लू
5. हिसार से अहमदाबाद
6. हिसार से जम्मू
7 . हिसार से धर्मशाला

अन्य जानकरी देते हुए डिप्टी सीएम ने बताया कि इसी साल अप्रैल माह में हिसार से हवाई उड़ानें शुरू हो जाएंगी। इस हेतु उन्होंने सभी को बधाई भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *