• Thu. Sep 10th, 2026

कॉलेजों में बनाई जाएगी इस थीम आधारित सेल्फी पॉइंट ,यूजीसी ने जारी किये निर्देश

नयी दिल्ली। कॉलेजों में अब थीम आधारित सेल्फी पॉइंट बनाये जाने का ऐलान किया गया है। यूजीसी ने सभी अधिकारीयों को कॉलेजों में युवाओं को भारत की उपलब्धियों से जागरूक करने हेतु सेल्फी पॉइंट बनाये जाने के आदेश जारी किये हैं। यूजीसी ने देशभर के कॉलेजों से कहा है कि वे अपने-अपने परिसर के अहम स्थलों पर तस्वीर खिंचवाने के लिए ‘सेल्फी पॉइंट’ तैयार करने की जरूरत है। इसके बाद ये सेल्फी छात्रों द्वारा सोशल मीडिया मंच पर साझा किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि संस्थान केवल शिक्षा मंत्रालय द्वारा साझा किए गए लेआउट में अनुमोदित डिजाइन के अनुसार ही ‘सेल्फी पॉइंट’ तैयार कर सकते हैं।

दरअसल यूजीसी के सचिव मनीष जोशी ने कहा, ”ये ‘सेल्फी पॉइंट’ न केवल गर्व के स्रोत के रूप में काम करेंगे, बल्कि प्रत्येक नागरिक को उन परिवर्तनकारी पहलों के बारे में भी बताएंगे जिन्होंने वैश्विक मंच पर भारत के विकास को बढ़ावा दिया है। छात्रों और आगंतुकों को इन विशेष क्षणों की तस्वीर लेने और इन तस्वीरों को सोशल मीडिया मंच पर साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इसके अलावा सामूहिक गौरव की भावना को बढ़ावा देना चाहिए।”

उन्होंने बताया कि ‘सेल्फी पॉइंट’ की विषय वस्तु में राष्ट्रीय पहल के व्यापक परिदृश्य को शामिल किया जाए जिसमें ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020 के प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *