• Tue. Aug 25th, 2026

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पार्टनर कंट्री बना श्रीलंका में होगा अबकी बार गीता महोत्सव,इस महीने में होगा आयोजित

कुरुक्षेत्र।अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पार्टनर कंट्री बना श्रीलंका में अबकी बार गीता महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। दरअसल कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने कई देशों में गीता महोत्सव मनाने के बाद इस बार श्रीलंका में गीता महोत्सव-2024 का आयोजन करने का निर्णय लिया है। श्रीलंका में महोत्सव का आयोजन 28 फरवरी से 6 मार्च तक होगा। श्रीलंका में किस शहर में महोत्सव का आयोजन किया जाएगा केडीबी के अधिकारी वहां जाकर तय करेंगे। बता दें कि इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान श्रीलंका पार्टनर कंट्री था।

मिली जानकरी के अनुसार केडीबी के पदाधिकारी व अधिकारी तैयारियों के लिए मंगलवार को श्रीलंका के लिए रवाना हो चुके हैं।इनमें कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिल पिलानी, मानद सचिव उपेंद्र सिंघल व कुरुक्षेत्र 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के अध्यक्ष मदनमोहन छाबड़ा शामिल हैं।

बता दें कि कुरुक्षेत्र में अंतराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 में श्रीलंका के बतौर पार्टनर कंट्री के कारण श्रीलंका के पर्यटन मंत्री विदुरा विक्रमनायके महोत्सव में पधारे थे।इस दौरान विदुरा विक्रमनायके ने अपने यहां भी गीता महोत्सव मनाने के प्रस्ताव रखा था जिसे प्रदेश सरकार ने मंजूर कर लिया था। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 के दौरान श्रीलंका के पर्यटन मंत्री विदुरा विक्रमनायके ने कुरुक्षेत्र पावन धरा की प्रशंसा के साथ ही ब्रह्मसरोवर पर महाआरती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *