• Wed. Sep 2nd, 2026

Lakshadweep जाने वाले दें ध्यान !Paytm दे रहा कमाल का ऑफर ,कम पैसों में बुक होगी फ्लाइट

नई दिल्ली। Lakshadweep जाने वाले ध्यान दें क्योंकि Paytm गजब का ऑफर दे रहा है। दरअसल मालदीव के साथ बयानबाजी होने के बाद सोशल मीडिया पर मालदीव का बॉयकॉट ट्रेंड करने लगा है। आपको बता दें कि भारतियों की संख्या मालदीव में जाने वाले पर्यटकों में सबसे ज्यादा थी लेकिन जब से मालदीव के मंत्रियों ने मोदी जी के लक्ष्यद्वीप जाने को लेकर टिपण्णी की थी उसके बाद से वहां जाने वालों की संख्या कम अब हो गयी है। अब हर पर्यटक का रुझान लक्ष्यद्वीप की खूबसूरती की तरफ घूम गया है।

आपको बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर लक्ष्यद्वीप की जमकर चर्चा हो रही है और इसकी वजह है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां गए थे, ऐसे में लोगों के जेहन में भी लक्ष्यद्वीप की ट्रिप करने की प्लानिंग बन रही है।अगर आप यहां ट्रिप पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पेटीएम की तरफ से एक अच्छा ऑफर दिया जा रहा है। जिसका फायदा उठाकर आप कम दाम में लक्ष्यद्वीप के लिए फ्लाइट बुक कर सकते हैं। यहां इसी का लाभ लेने का तरीका बताने वाले हैं।

कम पैसों में बुक होगी फ्लाइट
पेटीएम की तरफ से लक्ष्यद्वीप की फ्लाइट बुक करने वालों के लिए एक शानदार ऑफर दिया जा रहा है। एक प्रोमो कोड के साथ इसका लाभ लिया जा सकता है। फ्लाइट बुकिंग के वक्त FLYLAKSHA प्रोमो कोड के साथ 10 प्रतिशत का डिस्काउंट पेटीएम की तरफ से दिया जा रहा है।इसका लाभ लेने के लिए आपकी टिकट बुकिंग की राशि कम से कम 3,000 रुपये होनी चाहिए। यह ऑफर एक महीने के लिए जारी रहेगा। ध्यान रखने वाली बात है कि अगर एक बार फ्लाइट बुक कर दी जाती है और फिर उसे कैंसल किया जाता है तो आप इस ऑफर का लाभ लेने के लिए एलिजिबल नहीं होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *