• Sat. Apr 1st, 2023

भारत बंद के दौरान दिल्ली-सिंघु बॉर्डर एक किसान की मौत

A farmer dies at Delhi-Singhu border during Bharat Bandh

अलख हरियाणा डॉट कॉम || तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के दरमियान किसानों ने आज भारत बंद की कॉल दी थी। इस भारत बंद के दौरान हुए प्रदर्शन में दिल्ली-सिंघु बॉर्डर पर एक किसान की मौत की खबर आ आई। वहीं बकौल पुलिस दिल का दौरा पड़ने से उसकी जान गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया है कि पोस्टमॉर्टम के बाद इसे लेकर ज्यादा जानकारी दी जा सकेगी।

https://www.youtube.com/watch?v=kTO1svIlP0M

गौरतलब है कि भारत बंद की वजह से कई नेशनल और स्टेट हाईवे बंद कर दिए गए हैं। रूटों को डायवर्ट करना पड़ा ।रेलों की आवाजाही भी प्रभावित है। दिल्ली से जाने वाले कई रेल रद्द की गई हैं। किसानों आंदोलन कर रहे संयुक्त मोर्चा की कॉल थी कि आज सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक चक्का जाम रखने और विरोध प्रदर्शन करने की है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में इस बंद का ज्यादा असर दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *