• Sun. Sep 6th, 2026

हरियाणा में दर्दनाक हादसा :हाई वोल्टेज तार की चपेट से 10 वर्षीय बच्ची की मौत

हरियाणा। हरियाणा के कैथल में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। घर के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। धमाका इतनी जोर से हुआ कि आवाज सुनते ही कॉलोनी के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई।जिसके बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। और सूचना पमिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

जानकारी अनुसार दोपहर के समय जब प्यौदा रोड पर 10 साल की नीतू अपने घर की छत पर खेल रही थी। उस समय हाई वोल्टेज तार ने अचानक उसे चपेट में ले लिया। इसके बाद वहां पर जोरदार धमाका हो गया। परिवार व आसपास के लोग छत पर पहुंचे तो वहां 10 साल की मासूम नीतू बुरी तरह से करंट से झुलसी हालत में पड़ी थी। उसके साथ कई और बच्चे भी खेल रहे थे, लेकिन दूर होने से उनका बचाव हो गया।

बता दें कि प्यौदा रोड पर घरों के ऊपर से बिजली निगम की 33 हजार केवी की हाई वोल्टेज तारें गुजर रही है। बच्ची की मौत भी इन्हीं तारों की चपेट में आने से हुई है। इस दौरान आस-पास ​स्थित अन्य मकानों में लगे बिजली के कई उपकरण जल गए। कॉलोनी निवासियों ने रोष जताते हुए कहा कि बिजली निगम को कई बार इन हाई वोल्टेज तारों को ​शिफ्ट करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन इन्हें ​शिफ्ट नहीं किया गया है। इसी कारण ये हादसा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *