• Sun. Aug 23rd, 2026

UGC NET Result 2024 : यूजीसी नेट एग्जाम के रिजल्ट का इंतज़ार खत्म, NTA ने रिजल्ट की तारीख घोषित की

UGC NET Result 2024 : यूजीसी नेट एग्जाम रिजल्ट को लेकर आखिरकार इंतज़ार खत्म हो गया है।नेशनल टेस्टिंग एजेन्सी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रिजल्ट की तारीख को लेकर अपडेट जारी किया है। एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बताया है कि यूजीसी नेट का रिजल्ट 18 अक्टूबर तक जारी कर दिया जाएगा।

बता दें कि यूजीसी नेट एग्जाम 21 अगस्त से 4 सितंबर, 2024 के बीच CBT मोड में आयोजित हुआ था।यूजीसी नेट परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से अपने आवेदन नंबर और जन्म तिथि की मदद से अपने परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *