• Thu. Sep 3rd, 2026

Unacademy ने शिक्षित उम्मीदवार को वोट देने की अपील पर किया निलंबित

Unacademy , छात्रों से शिक्षित उम्मीदवार को वोट देने की अपील करने वाले शिक्षक करण सांगवान को ‘अनअकेडमी’ ने सस्पेंड कर दिया है और शिक्षक प्लेटफॉर्म चलानी वाली फर्म एडटेक का कहना है कि कक्षा व्यक्तिगत विचार साझा करने की जगह नहीं है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है और जानना चाहा कि क्या शिक्षित लोगों को वोट देने को कहना अपराध है। अनअकेडमी के सह-संस्थापक रोमन सैनी का कहना है कि सांगवान ने अनुबंध का उल्लंघन किया है इसलिए कंपनी को उनका साथ छोड़ना पड़ा।

सांगवान ने अपना यू-ट्यूब चैनल शुरू किया है और घोषणा की है कि वह इस पूरे विवाद के संबंध में 19 अगस्त को विस्तार से पोस्ट करेंगे। सांगवान ने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसके कारण मैं विवाद में हूं और इस विवाद के कारण न्यायिक सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रहे मेरे कई छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनके साथ-साथ मुझे भी परेशानियां हो रही हैं।

अपने रिश्ते को लेकर बोले Elvish Yadav, बिग बॉस को लेकर कही ये बात

सांगवान जिस विवादित वीडियो का जिक्र कर रहे हैं, उसमें वह छात्रों से अगली बार शिक्षित उम्मीदवारों को वोट देने की अपील कर रहे हैं। सैनी ने इस संबंध में ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा है कि ‘अनअकेडमी’ एक शिक्षण प्लेटफॉर्म है जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए समर्पित है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *