• Tue. Aug 25th, 2026

उर्फी जावेद अपने लुक को लेकर एक बार फिर बनी चर्चा का विषय , फैंस ने कहा -‘ये क्या चीज है यार’,

बॉलीवुड। उर्फी जावेद अपने लुक को लेकर एक बार फिर चर्चा का विषय बन गयी है। उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर अपने अतरंगी फैशन से सुर्खियां बटोरने में हमेशा आगे रहती है। ऐसा ही एक लुक जमकर सोसाइल मीडिया पर वाइरल हो बाद आउटफिट को देखकर हर किसी का दिमाग चकरा गया। उर्फी जावेद हमेशा अपने फैशन सेंस से चर्चा में आ जाती हैं।

दरअसल उर्फी ने अपने नए लुक को अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया में राजपाल यादव के छोटा पंडित से कॉपी किया है। उर्फी जावेद ने अपने इंस्टा हैंडल पर वीडियो शेयर किया है, इसमें देखा जा सकता है कि उर्फी ऑरेंज और रेड कलर की धोती पहने हुए नजर आ रही हैं। इसमें एक्ट्रेस ने अपने चेहरे पर लाल कलर लगाया हुआ है। इसी के साथ बालों का उर्फी ने जूडा बनाया हुआ है और कानों के पीछे अगरबत्ती से धुंआ निकलता हुआ नजर आ रहा है। गले में उर्फी ने गेंदे की फूलों की माना पहनी हुई है।

उर्फी जावेद ने भूल भुलैया के छोटा पंडित के लुक को एकदम कॉपी पेस्ट किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- ‘छोटा पंडित + डोजा कैट= डोजा पंडित, बहुत मेहनत से हैलोवीन पार्टी के लिए तैयार हुई थी, लेकिन जा नहीं पाई, सोचा वीडियो ही डाल दूं ‘

उर्फी जावेद के इस नए लुक की वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के कमेंट्स की भी बाढ आ गई। एक यूजर ने लिखा- ‘छोटा राजपाल यादव’, वहीं दूसरे ने लिखा- ‘ये क्या चीज है यार’, तीसरे ने कमेंट किया- ‘पानी से दूर रहना’ , बता दें कि उर्फी जावेद हमेशा अपने स्टाइल किए हुए कपड़ों को पहनकर कैमरे के सामने आ जाती हैं। जिस वजह से एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी लाइमलाइट लूट लेती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *