• Tue. Aug 25th, 2026

पुलिस विभाग द्वारा नीलाम होने वाले वाहनों की अब होगी ऑनलाइन बोली

Alakh Haryana (Bhiwani News ) , 2 अप्रैल- सभी जिलों में पुलिस विभाग द्वारा नीलाम किए जाने वाले वाहनों की अब ऑनलाइन बोली की जाएगी। यह घोषणा हरियाणा सूबे के मुखिया मनोहर लाल खट्टर ने की . वे आज भिवानी जिले के गांव खरक कलां में जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।

हरियाणा में दोमुंहा सरकार है, जो दोनो मुंह से हरियाणा को लूट रही है – भूपेंद्र सिंह हुड्डा

        मुख्यमंत्री आज  जन संवाद कार्यक्रम के दौरान गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस विभाग द्वारा नीलाम किए जाने वाले वाहनों की नीलामी ऑनलाइन करने के लिए मुख्यमंत्री को निवेदन किया। इस पर मुख्यमंत्री ने उपरोक्त घोषणा की। राज्य सरकार की ओर से सभी जिलों में पुलिस को आदेश जारी कर दिए जाएंगे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि गांव से शहरों की ओर पलायन रोकने के लिए शहरों जैसी सुविधाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन सुविधाएं इत्यादि गांवों में प्रदान की जाएंगी। आगामी समय में बड़े गांवों में कॉलोनियां विकसित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *