• Thu. Sep 3rd, 2026

लखीमपुर कांड पर संसद में जोरदार हंगामा, मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग; लोकसभा स्थगित

अलख हरियाणा डॉट कॉम नई दिल्ली

लखीमपुर कांड को लेकर बुधवार को संसद में जोरदार हंगामा हुआ। विपक्ष ने कैबिनेट मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस के पूर्व महासचिव राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर स्थगन नोटिस दिया। उन्होंने नोटिस में कहा कि लखीमपुर हिंसा को उत्तर प्रदेश पुलिस की एसआईटी ने सोची समझी साजिश बताया है। सरकार को तत्काल अजय मिश्रा को बर्खास्त करना चाहिए। लोकसभा मे ‘मंत्री इस्तीफा दो’ के नारे भी लगे। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

वहीं, 12 सांसदों का निलंबन रद्द करने की मांग को लेकर विपक्ष ने राज्यसभा में भी हंगामा किया, लिहाजा राज्यसभा को स्थगित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *