• Tue. Sep 8th, 2026

सिंगर आतिफ असलम ने जब स्टेज पर गाया ”सोचता हु की वो कितने मासूम थे ” गाना तो एक फैंस ने की घटिया हरकत ,सिंगर ने सिखाया सबक

बॉलीवुड। पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने जब स्टेज पर ”सोचता हु की वो कितने मासूम थे ” गाना गाया तो एक फैंस द्वारा घटिया हरकत करने का मामला सामने आया है जिसके बाद सिंगर द्वारा भी उसको ाचा सबक सिखाया जाता है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी जमकर वीडियो वायरल हो रही है।

दरअसल सिंगर आतिफ असलम अपनी आवाज से फैंस को दीवाना बना लेते हैं। उनके कॉन्सर्ट दुनियाभर में होते रहते हैं जिसमें शामिल होने के लिए लाखों लोग जाते हैं। लाइव कॉन्सर्ट में जहां कुछ लोग एंजॉय करने के लिए जाते हैं तो कुछ लोग आर्टिस्ट के साथ ही बदतमीजी कर आते हैं जिसकी वजह से सबका मूड खराब होता है। लोग लाइव कॉन्सर्ट में सिंगर पर पानी की बोतल, फोन जैसी चीजें फेंकते हैं। जिसकी वजह से कुछ कंट्रोवर्सी हो जाती है।

अब ऐसा ही कुछ पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम के साथ हुआ है। जिसके बाद वह भड़क गए और उन्होंने फैन को उसी समय सबक भी सिखा दिया। आतिफ असलम पर एक फैन ने परफॉर्मेंस के दौरान पैसे फेंके। जिसके बाद सिंगर को गुस्सा आ गया लेकिन उन्होंने अपना गुस्सा कंट्रोल करते हुए उसे अच्छे से सबक दिखाया। आतिफ का ये वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। जब फैन ने आतिफ पर पैसे फेंके तो सिंगर ने शो को बीच में रोककर फैन को स्टेज पर बुलाया। फैन को स्टेज पर बुलाकर आतिफ ने कहा- मेरे दोस्त, इस पैसे को दान में दे दो, मुझपर मत फेंको, ये सिर्फ पैसे का अपमान है।

आतिफ के वीडियो पर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा-आप बिल्कुल ठीक हैं। वहीं दूसरे ने लिखा- इसलिए तो आप इतने पसंद हैं। लाइव कॉन्सर्ट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आतिफ सोचता हूं वो कितने मासूम थे गाना गा रहे थे जब फैन ने उनपर पैसे उड़ाए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *