• Thu. Aug 27th, 2026

हरियाणा लोकसभा चुनाव में JJP को मिलेगा BJP का साथ या अलग होंगे रास्ते ? दुष्यंत चौटाला ने दिया ये बयान

हरियाणा। हरियाणा लोकसभा चुनाव में JJP को मिलेगा BJP का साथ या अलग होंगे रास्ते ?इसको लेकर करनाल के घरौंडा में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का बयान सामने आया है।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया है, जोकि एनडीए के शीर्ष नेताओं से बातचीत कर एक सप्ताह में रिपोर्ट पीएसी को सौंपेगी। उसके बाद चुनाव को लेकर आगामी फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अब बड़ी पार्टी को बैसाखी की जरूरत पड़ रही है।

 

बता दें कि सोमवार को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित जननायक जनता पार्टी की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी की सयुंक्त सभा में पहुंचे। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला भी मौजूद रहे। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं के सुझाव भी लिए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव को लेकर तैयार रहने का आह्वान किया।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कांग्रेस को समझौते में कुरुक्षेत्र की सीट आम आदमी पार्टी को देनी पड़ी है। उप मुख्यमंत्री ने किसानों की मांगों पर कहा कि हरियाणा सरकार किसानों को 14 फसलों पर एमएसपी दे रही है, जबकि पंजाब सरकार किसानों को एमएसपी नहीं दे पा रही है। उन्होंने कहा कि जजपा केंद्र सरकार को कांशी राम व ताऊ देवी लाल को भारत रत्न देने का प्रस्ताव भेजेगी।

गिरदावरी की समय सीमा 15 तक बढ़ाई : उप मुख्यमंत्री
पिछले 24 घंटे में हुई तेज बारिश व ओलावृष्टि के सवाल पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने जा रही है और गिरदावरी भी चल रही है, उसे 15 मार्च तक और बढ़ा दिया गया है। किसान अपनी फसलों का नुकसान क्षतिपूर्ति पोर्टल पर चढ़ा सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *