• Sun. Sep 6th, 2026

“टूटे दिल और बड़े दुखी मन से…….. ” साक्षी मलिक ने WFI अध्यक्ष संजय सिंह को लेकर क्यों लिखा ये ट्वीट ?

दिल्ली। “टूटे दिल और बड़े दुखी मन से…….. “ये ट्वीट साक्षी मलिक द्वारा संजय सिंह को लेकर लिखा गया है। गौरतलब है कि यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) पर लगा निलंबन तत्काल प्रभाव से हटा लिया है। जिसके बाद संजय सिंह को कुश्ती संघ का अध्यक्ष बना दिया गया। इस फैसले से आहत होकर साक्षी मलिक अकसर संजय सिंह और बृजभूषण सिंह के खिलाफ आये दिन कोई न कोई ट्वीट करके बयान देती रहती हैं। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने साल 2023 अगस्त में भारतीय कुश्ती महासंघ को निलंबित कर दिया था, क्योंकि WFI तय समय पर चुनाव कराने में विफल रहा था।

बता दें कि साक्षी मलिक ने अपने एक्स के ऑफिसियल अकाउंट पर आज सुबह एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा –

“टूटे दिल और बड़े दुखी मन से संजय सिंह उर्फ़ बृजभूषण शरण का भारतीय कुश्ती संघ में स्वागत है
अब दोबारा से लखनऊ में कैम्प लगा करेगा, नंदनीनगर में नेशनल होंगे
देश की, विशेष तौर पर हरियाणा की बहन बेटियों के शोषण की सारी हदे पार हों जाएगी क्योकि इनको रोकने वाला कोई नहीं, ये इस देश की सरकार और जनता दोनों से बड़े है।
बधाई हो ये देश एक बार फिर महिलाओं के सम्मान की हत्या का गवाह बन गया।
मैं उन सबकी तहे दिल से आभारी हूँ जिन्होंने हमारा साथ दिया, जिनकी संवेदना इस नारीविरोधी युग में आज भी ज़िंदा है।
जय हिन्द जय भारत “

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *