• Sun. Sep 13th, 2026

महिला ने 38 बार फैलाई बम की अफवाह, जांच में चौकाने वाला खुलासा

Mumbai, मानसिक रूप से बीमारी एक महिला ने पिछले दो माह में मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में 38 बार फोन कर बम होने की झूठी सूचना दी। इसका खुलासा जांच के दौरान हुआ है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष को हालिया कॉल सोमवार को मिली। दक्षिण मुंबई के नेपियन सी रोड इलाके की निवासी महिला ने दावा किया कि बम रखा हुआ है और उसे पुलिस की मदद की जरूरत है।

अधिकारी ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि महिला ने नियंत्रण कक्ष के आपातकालीन हेल्पलाइन ‘100’ पर पिछले दो महीनों में कम से कम 38 कॉल की थीं।

घरेलू कलह के तंग होकर महिला ने उठाया खौफनाक कदम, दो बच्चों संग कुएं में कूदी

उन्होंने बताया कि महिला मालाबार हिल थाना क्षेत्र में अपने 88 वर्षीय चाचा के साथ रहती है। अधिकारी ने बताया कि कंट्रोल रूम को सोमवार को कॉल मिलने के बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर से पता लगाया और नेपियन सी रोड पर एक फ्लैट में महिला का पता चला।

उन्होंने बताया कि महिला मानसिक बीमारी से पीड़ित है और पिछले 15 साल से उसका इलाज चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि महिला के बारे में पता चलने के बाद पुलिस ने बम की कॉल को अफवाह बताया।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *