• Tue. Aug 25th, 2026

Women Reservation Bill, लोकसभा में अब महिला सांसदों की संख्या होगी 181

Women Reservation Bill, आज नए संसद भवन में पहले दिन की कार्यवाही में महिला आरक्षण बिल पेश किया गया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल की पुरजोर वकालत की। पीएम मोदी के भाषण के बाद कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पेश किया।

संसद में बिल पेश करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस बिल का संसद में पास होने के बाद महिला सांसदों की संख्या 181 हो जाएगी। लोकसभा में इस समय 82 महिला सांसद हैं। कानून बनने के बाद निचले सदन और राज्य के विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित हो जाएगी।

मामन खान पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का ये आरोप जिसके चलते कोर्ट ने दिए 14 दिन की न्यायिक हिरासत के आदेश

लोकसभा में बुधवार को महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक पर चर्चा शुरू हुई। लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों द्वारा पारित किए जाने और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद यह कानून बन जाएगा।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *