• Thu. Oct 22nd, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस समारोह: हरियाणा के वन विभाग ने गुरुग्राम में की प्राण वायु देवता वृक्षों की पूजा

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरियाणा के वन विभाग ने 75 वर्ष से अधिक आयु के प्राण वायु देवता वृक्षों की पूजा कर पर्यावरण दिवस मनाया।जिला गुरुग्राम के भोंडसी में मुख्य रूप से अनंत प्रकाश पांडे, एपीसीसीएफ (दक्षिण) व राजीव तेजयान, डीएफओ गुरुग्राम ने संयुक्त रूप से प्राण वायु देवता वृक्षों के सम्मान समारोह में भाग लिया। समारोह में वन अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय समुदाय के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

इस अवसर पर अनंत प्रकाश पांडे ने प्राण वायु देवता योजना के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि हमें वृक्षारोपण को बढ़ावा देना चाहिए। इसके साथ-साथ पौधों की देखभाल भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। पर्यावरण संरक्षण आज के समय की जरूरत भी है।

साउथ सर्कल के सभी डिवीजनों – गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, पलवल, नूंह और मेवात में एक साथ इसी तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रत्येक डिवीजन में संबंधित डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (डीएफओ) सहित वन कर्मचारियों ने इन स्थानीय समारोहों में सक्रिय रूप से भाग लिया।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से जहां एक ओर पर्यावरण संरक्षण के बारे में प्रभावी रूप से जागरूकता बढ़ाई गई, वहीं प्रकृति के प्रति गहरा लगाव और सम्मान को भी बढ़ावा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *