error code: 521
  • Sat. Jul 18th, 2026

हरियाणा में मौसम विभाग का येलो अलर्ट :तेज हवा ,बारिश के साथ ओले और बिजली गिरने की संभावना

हरियाणा।हरियाणा में मौसम में बदलाव को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 मई तक हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।इसके साथ ही मौसम विभाग ने धूल भरी आंधी और बिजली की गरज चमक से साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

 

13 मई के बाद मौसम साफ रहने की उम्मीद है।बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिलेगी। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा में बारिश का येलो अलर्ट जारी करते हुए एडवाइजरी जारी है। मौसम विभाग की तरफ से आम लोगों को अपील की गई है कि वो खराब मौसम के वक्त नदी, नालों और तालाब से दूर रहें। बारिश के वक्त बड़े पेड़ के नीचे खड़े ना हों। इससे बिजली गिरने का खतरा बना रहता है।

 

हरियाणा में बारिश के बाद अधिकतम तापमान में 2 से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार की तुलना में वीरवार को हरियाणा के न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, राज्य में ये सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। हरियाणा में सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के अधिकतम तापमान में -2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। वीरवार को हरियाणा का अधिकतम तापमान सिरसा में 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error code: 521