• Tue. Sep 1st, 2026

हरियाणा के फरीदाबाद में ठंड में कपड़े उतार धरने पर बैठा युवक ,कारण जानकर हर कोई हैरान

हरियाणा। हरियाणा के फरीदाबाद में ठंड में कपड़े उतारकर युवक के धरने पर आया है। जानकरी के अनुसार फरीदाबाद के नीलम फ्लाइओवर पर एक युवक अर्धनग्न अवस्था में बैठा है। फ्लाईओवर पर आने जाने वाले वाहन चालकों ने युवक से धरने का कारण पूछा तो हर कोई हैरान रह गया। युवक ने बताया कि BTW ने उससे काम कराया और 25 दिन की सेलरी दिए बिना ही नौकरी से निकाल दिया। जिसके बाद युवक ने कोई और चारा न देख, प्रोटेस्ट का ये अजीबो गरीब तरीका अपनाया ।

मिली जानकरी के अनुसार अर्ध नग्न हालत में धरने पर बैठे युवक का नाम सुमन बाबू है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिले फतेहाबाद के शहर शिकोहाबाद का रहने वाला है। युवक ने बताया कि वह अकेला ही फरीदाबाद में रहता है। वह फरीदाबाद के 5 नम्बर स्थित BTW (बिट्टू टिक्की वाले) की दुकान पर सिक्योरिटी का काम करता था। उसे त्रिमूर्ति सिक्योरिटी के तहत तिवारी नाम के शख्स ने ड्यूटी पर रखवाया था।युवक ने बताया कि उसने BTW में 1 से 25 अक्टूबर तक काम किया था। उसे बिना सेलरी दिए ही नौकरी से निकाल दिया गया। हालांकि वह अब दूसरी कंपनी में काम कर रहा है। उसने बार बार अपनी 25 दिनों की सेलरी मांगी, लेकिन दी नहीं गई। बुधवार को वह अनूठे विरोध प्रदर्शन पर उतर आया। अपनी चप्पल भी उसने दूर उतार रखी थी।

सुमन बाबू ने बताया कि उसने 3 दिन से कुछ नहीं खाया है। वह केवल चाय और पानी पर ही जीवित है। उसकी मांग है कि जिस तिवारी नाम के शख्स ने उसे सिक्योरिटी पर रखवाया था, वह यहां पर आएं और उसकी सेलरी दे। अन्यथा वह इसी प्रकार से अपना धरना जारी रखेगा।

बता दें कि नीलम फ्लाईओवर पर एक साइड का मरम्मत का कार्य चल रहा है और फ्लाई ओवर को एक तरफ से बंद किया गया है। इसके चलते सुमन बाबू के धरने पर बैठने से वाहनों के आवागमन में कोई प्रभाव नहीं पड़ा। वहां से गुजर रहे लोग उसे अर्ध नग्न हालत में बैठा देख कर अचंभित जरूर हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *