• Sun. Sep 6th, 2026

हरियाणा सरकार ने 7 IAS अधिकारीयों के तबादले हेतु जारी किये आदेश ,देखिये किसको कहां मिली जगह

हरियाणा। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से भारतीय प्रशासन सेवा के 7 अधिकारियों के नियुक्ति एवं स्थानांतरण के आदेश जारी किये हैं।जिन अधिकारियों के नियुक्ति एवं स्थानांतरण के आदेश जारी किये गए हैं, उनमें स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त

मुख्य सचिव सुधीर राजपाल को डॉ. राजा शेखर वुंडरू व कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजेंद्र कुमार के स्थान पर लगाया गया है, जबकि डॉ. राजा शेखर वुंडरू को हाउसिंग फॉर आल व सहकारिता विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। विजेंद्र कुमार को युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमशीलता व सैनिक व अर्धसैनिक कल्याण विभाग तथा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड का प्रधान सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के महानिदेशक टीएल सत्यप्रकाश को श्री अजीत बालाजी जोशी के स्थान पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के उप प्रशासक का कार्यभार सौंपा गया है।

शहरी संपदा विभाग की महानिदेशक श्रीमती आशिमा बराड़ को श्री अंशज सिंह के स्थान पर माध्यमिक शिक्षा का महानिदेशक व सचिव लगाया गया है जबकि अंशज सिंह को श्री साकेत कुमार के स्थान पर निदेशक, आयुष व विदेश सहयोग विभाग का निदेशक लगाया गया है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अमित खत्री को नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग का निदेशक व शहरी संपदा विभाग के निदेशक का कार्यभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *