• Tue. Aug 25th, 2026

विदेश भेजने के नाम पर व्यक्ति से ठगी, आठ लाख रूपये एंठे, पुलिस जांच में जुटी

हरियाणा के जींद जिले के नरवाना शहर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से लाखों रूपये की ठगी करने का मामला सामने आय़ा है। जानकारी अनुसार विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से कथित तौर पर आठ लाख रुपये ऐंठ लिए गए। इस बात की जानकारी पुलिस की ओर से शनिवार को दी गई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता पवन मूल रूप से पानीपत जिले का रहने वाला है और नरवाना में कपड़े की दुकान चलाता है। पवन ने शिकायत की है कि पंजाब के मोगा निवासी सोमदत्त ने उससे कहा कि वह युवकों को काम के लिए विदेश भेजता है। पवन के मुताबिक वह झांसे में आ गया और चार युवकों को जर्मनी भेजने के लिए आठ लाख रुपये दे दिए।

हरियाणा सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट को झटका, ताला खोलने की राह में धुल फांक रहा इंडोर स्टेडियम

शिकायतकर्ता के मुताबिक सोमदत्त ने न तो युवकों को जर्मनी भेजा और न ही पैसे वापस किए। साथ ही रुपये मांगने पर सोमदत्त ने अंजाम भुगतने की धमकी दी। नरवाना शहर थाना के जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *