• Fri. Oct 2nd, 2026

हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में होगी कड़ी टक्कर, 362 उम्मीदवारों ने दस सीटों पर किया आवेदन

हरियाणा। हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में दस सीटों पर कड़ी टक्कर होने जा रही है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हर पार्टी अपने पाने स्तर पर तैयारियां कर रही है। लेकिन इस बार चुनाव में सीटों को लेकर कांग्रेस के अंदर ही बड़ी टक्कर होने वाली हैं। मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए 362 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। जबकि सीटों की संख्या मात्र 10 है। यानी हर एक सीट के लिए करीब 37 आवेदन आए हैं।

भविष्य में कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती हर सीट पर सही उम्मीदवार का चयन करना होगा ताकि भाजपा या विपक्षी उन्मीदवार के सामने एक अच्छी फाइट हो पाए।इन सभी को लेकर एसआरके गट ने पहले ही अपना किनारा पकड़ लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *