• Mon. Aug 24th, 2026

केंद्र सरकार ने विज्ञापन जारी कर किसान आंदोलन पर उठाये सवाल ,लिखा- फसलों की पूरी कीमत दे रहे…….. फिर आंदोलन क्यों?

हरियाणा। किसानों के दिल्ली कूच के बीच केंद्र सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर सवाल उठाए हैं। सरकार ने एक विज्ञापन जारी किया। जिसमें सवाल पूछा कि अब किसानों का हर तरह से ख्याल रखा जा रहा है तो आंदोलन क्यों?।केंद्र ने लिखा कि पंजाब में अब किसान आंदोलन क्यों? किसान यह सोचें कि 3 कृषि कानून रद्द कर दिए। केंद्र सरकार किसानों से गेहूं, धान और कपास शत-प्रतिशत पैसे देकर खरीदती है। इसके अलावा भी कई परियोजनाएं हैं, जिनसे किसानों को फायदा हो रहा है। इसके साथ ही केंद्र ने 10 सालों में किसानों की बेहतरी के लिए उठाए कदमों को भी गिनाया।

पंजाब के किसान दिल्ली कूच के लिए 3 दिन से बॉर्डरों पर डटे हुए हैं। उन्होंने 13 फरवरी को दिल्ली जाने के लिए हरियाणा की तरफ कूच किया था। दोपहर 12 बजे किसान एक साथ पंजाब-हरियाणा के बीच बने शंभू, खनौरी और डबवाली बॉर्डर पर पहुंचे।यहां हरियाणा पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने बैरिकेडिंग और आंसू गैस के गोलों से उन्हें रोक लिया। तब से किसानों ने बॉर्डरों पर डेरा डाला हुआ है। इसमें कई किसान घायल भी हुए हैं।


विज्ञापन में केंद्र द्वारा 10 सालों में किसानों के लिए उठाए कदम

कृषि बजट में हुई 5 गुना वृद्धि। कृषि आधारित बुनियादी सुविधाओं के लिए निवेश में बढ़ोतरी हुई। किसानों की हर जरूरत पूरी करने के लिए पीएम किसान समृद्धि केंद्र स्थापित किए गए।उर्वरक उत्पादन व सब्सिडी में बढ़ोतरी की गई। नीम कोटेड यूरिया की उपलब्धता बढ़ी। यूरिया अब सीधा किसान के पास पहुंचता है।पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपए मिल रहे हैं। 2.8 लाख करोड़ की सम्मान निधि बांटी जा रही है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से फसल नुकसान कवर का दायरा बढ़ा दिया गया है। 1.54 लाख करोड़ की बीमा राशि टेक्नोलॉजी के उपयोग से बीमा तुरंत पास होने लगे हैं।देशभर में 1389 मंडियां ई-नाम पर रजिस्टर्ड हैं। इससे करोड़ों किसान अपनी फसल मनपसंद मंडी में ऑनलाइन बेचने लगे हैं।22 फसलों के MSP में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। 50 प्रतिशत रिटर्न की गारंटी सुनिश्चित करते हुए 22 फसलों की MSP बढ़ाई गई।नमो ड्रोन दीदी योजना से ड्रोन की खरीदारी पर 80 प्रतिशत राहत है।महिलाओं की स्थानीय कृषि आपूर्ति श्रृंखला में साझेदारी है।धरती पुत्र को भारत रत्न दिया गया। अन्नदाताओं का सम्मान करते हुए किसान पुत्र चौधरी चरण सिंह और हरित क्रांति के प्रेरक डॉ. स्वामीनाथन को भारत रत्न दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *