• Thu. Aug 27th, 2026

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने किसान आंदोलन को लेकर दिया बयान , कहा -इसका नुकसान हम पहले देख चुके …..

हरियाणा।किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल का है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “उनकी हरियाणा से कोई मांग नहीं है केंद्र से मांग है। दिल्ली जाना हर एक का लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन उसका मोटिव ध्यान करना होता है। इस विषय का अनुभव हम देख चुके हैं। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। वे ट्रेन, बसें, या अपने वाहन में जाएं। ट्रैक्टर परिवहन का साधन नहीं है। चर्चा लोकतांत्रिक तरीके से होनी चाहिए ताकि किसी समाधान तक पहुंचा जा सके।”

 

इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका पंजाब का अनुभव अभी नया-नया है। हरियाणा जैसी परेशानी झेलेंगे, तब समझ आएगा। बॉर्डर सील होने से लोग परेशान होते हैं। सीएम बोले हमारा किसान संतुष्ट है, पंजाब को देखना चाहिए। पंजाब के किसानों की समस्याओं का हल पंजाब को ही निकालना है। पंजाब के किसानों से मुख्यमंत्री ने अपील की कि वे अपनी समस्या पंजाब सरकार के सामने रखें। पंजाब सरकार किसानों की समस्याओं को ठीक से सुने। हरियाणा सरकार भी किसानों को भावांतर भरपाई दे रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *